HarGhar Tiranga Compaign Online Registration and Certificate Download 2022

Image
  HarGhar Tiranga Compaign Online Registration and Certificate Download 2022 Azadi ka Amrit Mahotsav -  75th  Year of India's Independence Har Ghar Tiranga Abhiyan Online Registration 2022 Harghar Tiranga Campaign Short Details of Notification Important Dates Registration Begin :  July 2022 National Flat at their Homes :  13-15 August 2022 75th Independence Day  : 15/08/2022 Application Fee All Citizen:  0/- No Application Fee for the Participating in Har Ghar Tiranga Abhiyan 2022 What is H a r g h a r  T i r a n g a  Abhiyan 2022 Har Ghar Tiranga Abhiyan will be celebrated this year from  13 to 15 August 2022 , in which everyone has to put the  National Flag  at their house. This campaign is being run by the Government of India in the celebration of 75th Azadi Ka Amrit Mahotsav How to Online Registration in   Harghar Tiranga Campaign 2022 &  Download Certificate You can register online to participate in the Har G...

Google Map पर अपने घर या दुकान का पता कैसे डाले

  • स्पेशली अगर आपका छोटा या बड़ा कोई भी दूकान (Shop) हो तो उसका address google map पर होना बहुत जरुरी है। इससे लोग बहुत आसानी से आपके दुकान को खोज सकेंगे और मुफ्त में प्रचार भी हो जायेगा। लेकिन बहुत लोगों को ये नहीं पता होता कि गूगल मैप पर अपनी लोकेशन कैसे डाले ?तो चलिए इस आर्टिकल में जानते है कि Android  mobile के द्वारा अपने ghar या dukan का पता google map में कैसे add करते है। हमारे बहुत से विजिटर ने पूछा है कि मैं अपनी दुकान को नेट पर डालना चाहता हूं कैसे ऐड करूँ ? इसके लिए आपको डिटेल गूगल मैप पर सबमिट करना होगा। आप अपने घर या दुकान के अलावा मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च का भी पता डाल सकते हो। इसके साथ ही नजदीकी हॉस्पिटल्स & मेडिकल स्टोर्स का address भी google map पर add करके लोगो की मदद कर सकते हो। जिससे आपात स्थिति में जल्द यहाँ पहुंचा जा सके। तो चलिए शुरू करते है।
  • गूगल मैप पर लोकेशन कैसे डाले ?
  • इसके लिए आपको उस जगह जाना है जहाँ का address google map पर add करना चाहते है। घर का पता के लिए घर में और दुकान का पता डालना हो तो आपको दुकान पर जाना है। यानि जहाँ का पता डालना हो आपको वही बैठकर इस प्रोसेस को करना होगा। इससे सटीक लोकेशन गूगल मैप  पर जुड़ेगा।
  • इसके बाद नीचे बताये जा रहे स्टेप By स्टेप जानकारी को ध्यान से पढ़ें। ताकि लोकेशन ऐड करने में आपको किसी तरह की कोई परेशानी ना आये।
  • स्टेप-1 लोकेशन ऑन करें।
  • सबसे पहले अपने mobile का इंटरनेट डाटा और लोकेशन ऑन कीजिये।

  • स्टेप-2 Google Map ओपन करें।
  • उसके बाद अपने मोबाइल में installed Google Map का एप्लीकेशन को ओपन कीजिये।


  • स्टेप-3 मेनू विकल्प को सेलेक्ट करें।
  • एप्लीकेशन ओपन हो जाने के बाद ऊपर आपको three line मेनू ऑप्शन मिलेगा। इस पर Tap करें।
  •                                             

  • स्टेप-4 Satellite विकल्प को सेलेक्ट करें।
  • मेनू ऑप्शन में सबसे नीचे जाइये और Satellite  सेलेक्ट करें। जैसे नीचे स्कीनशॉट में बताया गया है। 


  • स्टेप-5 Add a Missing Place को चुने।
  • उसके बाद नीचे Add a missing place का विकल्प मिलेगा। अपनी लोकेशन ऐड करने के लिए इसी विकल्प पर Tap कीजिये।

  • स्टेप-6 मैप पर एड्रेस डाले।
  • अब आप मैप पर अपना पता डालने के लिए तैयार है। आपको तीन सिंपल चीजें भरना है – Name, Address & Category. चलिए बताते है कैसे भरना है। पहले Name ऑप्शन में अपने उस जगह का नाम लिखिए जिसे add करना चाहते है। जैसे – आपके घर या दुकान का नाम।



  • स्टेप-7 मैप पर लोकेशन डाले।
  • मैप पर एड्रेस डालने के बाद अपना लोकेशन ऐड करना जरुरी है। तभी आपके घर या दुकान को लोग खोज सकेंगे। गूगल मैप लोकेशन ऐड करने के लिए Mark location on map पर Tap करें।

  • इससे आपका करेंट लोकेशन google map पर आ जायेगा, क्योंकि आपके मोबाइल में लोकेशन ऑन है। इसलिए पहले आपसे लोकेशन ऑन कराया गया था। अब मैप पर उस जगह को मार्क कीजिये और नीचे Done पर Tap करें।



  • स्टेप-8 Category सेलेक्ट करें।
  • इस तरह अगले स्टेप में आपको Category सेलेक्ट करना है। अगर घर एड्रेस डाल रहे है तो Home सेलेक्ट कीजिये। जैसे स्क्रीनशॉट में बताया गया है –

  • स्टेप-9 मैप में फोटो डाले।
  • अगर दुकान का पता डाल रहे है तो आपका दुकान किस टाइप का उसे लिख दें। जैसे – Resturant, Cafe, Clothing Shop, Hotel या जो भी उसे सर्च करके सेलेक्ट कर ले। जैसे example के लिए मैंने Resturant सेलेक्ट किया है। उसके बाद नीचे Add phone, hours, website and photos पर Tap करे।

  • यहाँ आप ये सेट कर सकते है कि आपका दुकान कितने से कितने टाइम तक खुला रहता है। आपका मोबाइल नंबर। शॉप का कोई वेबसाइट है, तो उसे add कर सकते है और अपने दुकान का फोटो 
  • google map पर डाल सकते हो।
  • स्टेप-10 डिटेल सबमिट करें।
  • इस तरह सभी चीजें सेलेक्ट करने के बाद लोकेशन सबमिट करने के लिए ऊपर Next ऑप्शन पर Tap करें। नीचे स्क्रीनशॉट की तरह –


  • इस तरह आपके घर, दुकान का पता google map पर add हो चुका है। अब आपके द्वारा ऐड किये गए डिटेल का रिव्यु करके अप्रूव किया जायेगा। अप्रूव होने केबाद ये मैप में show होने लगेगा। जल्दी शो करने के लिए अपने friends को मैप में आपके दुकान या घर को सर्च करने के लिए बोल सकते है।

  • जियो फोन में गूगल मैप पर अपनी लोकेशन कैसे डाले ?
  • जिओ फ़ोन में अब गूगल मैप सपोर्ट भी आ गया है। जिससे जिओ फ़ोन users गूगल मैप सर्विस का यूज़ कर सकेंगे। अपने फ़ोन में गूगल मैप्स यूज़ करने के लिए ये स्टेप फॉलो करें –

  • सबसे पहले लेटेस्ट सॉफ्टवेयर वर्शन अपडेट कीजिये।
  • इसके लिए सेटिंग में जाकर Software Update ऑप्शन में जाइये।
  • अब जिओ स्टोर से आप गूगल मैप अपने जिओ फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है।
  • जिओ फ़ोन users गूगल मैप की बेसिक सर्विस का यूज़ कर सकते है। जैसे – लोकेशन सर्च।
  • लेकिन लोकेशन ऐड करने की सुविधा अभी जिओ फ़ोन में उपलब्ध नहीं है।
  • हो सकता है आने वाले अपडेट में ये सुविधा मिल जाएँ।
  • गूगल मैप पर ऐड किये गए लोकेशन का स्टेटस चेक कैसे करे (अप्रूव या डिस-अप्रूव)
  • आप जो भी डिटेल गूगल मैप पर ऐड करेंगे उसे रिव्यु करने के बाद ही अप्रूव किया जायेगा और अप्रूव होने के बाद ही मैप पर शो होगा। इसका स्टेटस चेक करने के लिए नीचे बताये जा रहे स्टेप को फॉलो करें –
  • अप्रूव या डिस-अप्रूव की स्थिति जानने के लिए गूगल मैप ओपन करके मेनू ऑप्शन में जाएँ।
  • यहाँ Your contributions का ऑप्शन मिलेगा, इसे सेलेक्ट करें।
  • यहाँ पता लगेगा कि आपके द्वारा गूगल मैप पर ऐड किया गया डिटेल (नाम, पता, लोकेशन) अप्रूव हुआ है या डिस अप्रूव हो गया है।
  • सारांश : So friends, कैसा लगा आपको ये जानकारी ? इस पोस्ट में इसको बहुत आसान तरीके से बताने की कोशिश किया है कि Google Map पर अपने घर या दुकान का पता कैसे डाले। फिर भी इसमें आपको किसी भी तरह की परेशानी हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। कोशिश करूँगा आपकी पूरी मदद करने की।


Comments

Popular posts from this blog

ये एक मशीन लगाकर घर से सुरु करे ,कमाए 3000 रोज

Rajasthan RPSC Hospital Care Taker HCT Recruitment 2022

ITBP Head Constable Online Form